गोपालगंज में थावे मंदिर चोरी कांड: पुलिस एनकाउंटर में आरोपी घायल, मां भवानी के मुकुट का हिस्सा बरामद

गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शनिवार की सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। यह एनकाउंटर थावे थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब पुलिस थावे भवानी मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी।

Gopalganj

जानकारी के अनुसार, पुलिस को इनपुट मिला था कि मंदिर चोरी का आरोपी थावे मंदिर परिसर के आसपास मौजूद है। जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपी को घेरने की कोशिश की, उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी है। घायल अवस्था में आरोपी को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान इजमामुल आलम उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के गोविंदगंज वार्ड नंबर 12 का रहने वाला है, जबकि फिलहाल भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर गांव में रह रहा था।

गौरतलब है कि 17 दिसंबर को थावे भवानी मंदिर से करीब 1.08 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात और मुकुट की चोरी हुई थी। इस चोरी का मास्टरमाइंड पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है, जबकि इजमामुल आलम इस घटना में सीधे तौर पर शामिल था।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और घायल आरोपी से भी पूछताछ की। एसपी ने बताया कि आरोपी चोरी के बाद मंदिर से लगभग 1500 मीटर दूर मुकुट का एक हिस्सा छिपाकर रखा था, जिसे वह दोबारा लेने आया था।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए मुकुट का कुछ हिस्सा भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की निगरानी में इलाजरत है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM