गोपालगंज डांसर गोलीकांड, दो अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोपालगंज डांसर गोलीकांड, दो अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद
राज्य के गोपालगंज जिले से बडी खबर है। यहां चर्चित डांसर गोलीकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। यह जानकारी एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने सोमवार को दी।
मिली जानकारी के अनुसार जिले क़े कटेया थाना क्षेत्र के पोटहवा गाँव में एक डांस कार्यक्रम के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ज्ञात हो कि बीती 18 जून को कटेया थाना क्षेत्र के ग्राम पोटहवा में एक डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले तरकुलवा थाना क़े शिशवा टोला, फरेन्दहा के रहने वाले डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के संबंध में कटेया थाने में कांड संख्या-324/26 दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ और कटेया थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से कर रहे थे। गठित विशेष टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कटेया थाने क़े पोटहवा गांव निवासी पूरन सिंह क़े पुत्र शैलेश कुमार सिंह.और अब्बू हसन क़े पुत्रचाँद अली क़े रूप में की है.
पुलिस द्वारा की गई विधिवत पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने डांसर सोनू गोंड की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। एसडीपीओ ने बताया की इस कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।