गया के छकरबंधा जंगल में दिखा बाघ, एक्सप्रेसवे साइट पर हड़कंप

बिहार के गया जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र के छरा पत्थर और खड़ाऊ के जंगली इलाके में शुक्रवार की देर शाम एक बाघ देखा गया

गया

बिहार के गया जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र के छरा पत्थर और खड़ाऊ के जंगली इलाके में शुक्रवार की देर शाम एक बाघ देखा गया. यह इलाका घना जंगल वाला है और यहां पहली बार बाघ के विचरण की सूचना मिली है. निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों ने बाघ को देखा, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है.

वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य इस जंगली क्षेत्र से होकर गुजर रहा है. देर शाम निर्माण साइट पर काम कर रहे मजदूरों और हाइवा चालकों ने अचानक बाघ को सामने देखा. बाघ जंगल की ओर विचरण कर रहा था और कुछ दूरी पर बैठा भी दिखा. कर्मचारियों ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो और फोटो कैद किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना से मजदूरों में हड़कंप मच गया और काम प्रभावित हुआ.

जंगल से सटे छरा पत्थर, खड़ाऊ और आसपास के गांवों में बाघ के दिखने की खबर फैलते ही लोग दहशत में आ गए. ग्रामीण अनिल सिंह भोक्ता जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम को खेत की ओर जाते समय बाघ दिखा. लोग अब अपनी सुरक्षा के इंतजाम कर रहे हैं और अकेले जंगल या खेतों में जाने से बच रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पहले जंगली जानवर आते-जाते रहे हैं, लेकिन बाघ का दिखना पहली बार है.

अब तक बाघ के कारण किसी व्यक्ति या पशु को कोई क्षति नहीं पहुंची है. बाघ ने किसी पर हमला नहीं किया और ज्यादातर जंगल में ही विचरण करता रहा. हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि बाघ अब गांव के आसपास घूम रहा है, जिससे चिंता बढ़ गई है. लोग रात में घरों से बाहर निकलने में संकोच कर रहे हैं.

Trending News

जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM
 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM