बिहार में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट और 175 डेटोनेटर बरामद

बिहार के गयाजी जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। नक्सल प्रभावित इलाके से 175 डेटोनेटर और करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है।

गया

बिहार के गयाजी जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। नक्सल प्रभावित इलाके से 175 डेटोनेटर और करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है। इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सुरक्षाबल समय पर मौके पर नहीं पहुंचे होते तो नक्सलियों की साजिश पूरे शहर में तबाही मचा सकती थी।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी इलाके में हुई। लुटुआ थाना क्षेत्र के भुसिया, महादेव स्थान, सिंघवा, बालीबथान, सिकारी कुआं और गुलरिया तरी पहाड़ी के जंगलों से सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए डेटोनेटर, अमोनियम नाइट्रेट और अन्य नक्सली उपयोगी सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया।

 ऑपरेशन गया के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार के निर्देशन में तथा सीआरपीएफ डी/215वीं बटालियन के कमांडेंट संजीत कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार और सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पूरे अभियान को अंजाम दिया।

सीआरपीएफ डी/215वीं बटालियन नागोबार टीम द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान लडुईया पहाड़ और सिंघवा स्थान के जंगली क्षेत्र में लगभग 11:40 बजे पहाड़ की गुफा से 175 वाणिज्यिक विद्युत डेटोनेटर, 300 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 1000 मीटर वाणिज्यिक कॉर्डेक्स तार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री को मौके पर ही बम निरोधक दस्ता (BDS) ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी विध्वंसक घटना को अंजाम देने की साजिश विफल हो गई।

Trending News

सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM