एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक से आए यात्री के पास से ₹17 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बोध गया स्थित गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय यानी DRI ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Gaya Airport

गया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बोध गया स्थित गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय यानी DRI ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। DRI की टीम ने एक यात्री को विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे गया एयरपोर्ट पर अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक माना जा रहा है।

यह कार्रवाई उस समय की गई, जब थाई एयरवेज की फ्लाइट से एक संदिग्ध यात्री बैंकॉक से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। खुफिया एजेंसियों से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर DRI की टीम पहले से ही अलर्ट मोड पर थी। जैसे ही यात्री एयरपोर्ट पहुंचा, उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। जांच के दौरान यात्री के सामान की गहन तलाशी ली गई, जिसमें उसके बैग से करीब 17 किलोग्राम विदेशी हाइड्रोपोनिक वीड यानी गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी आकाश श्रीचंद सोहांडा के रूप में हुई है। DRI अधिकारियों के अनुसार, हाइड्रोपोनिक वीड अत्याधुनिक तकनीक से उगाया जाने वाला बेहद महंगा और उच्च गुणवत्ता वाला नशीला पदार्थ होता है, जिसकी कीमत सामान्य गांजे से कई गुना ज्यादा होती है। इसकी तस्करी अक्सर अंतरराष्ट्रीय संगठित गिरोहों के जरिए की जाती है।

इस पूरे मामले में गया एयरपोर्ट प्रशासन और DRI के बीच सूचना साझा करने को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं। गया एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश कुमार ने दावा किया है कि पटना से आई DRI टीम ने एयरपोर्ट प्रशासन को बिना पूर्व सूचना दिए कार्रवाई की। उनका कहना है कि उन्हें अनौपचारिक रूप से करीब 8 किलो गांजा पकड़े जाने की जानकारी मिली है, जबकि मीडिया में 17 किलो बरामदगी की खबरें चल रही हैं।

वहीं DRI अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई गोपनीय खुफिया सूचना के आधार पर की गई थी, ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोग सतर्क न हो सकें। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशीला पदार्थ कहां सप्लाई किया जाना था और इसके पीछे कौन सा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क काम कर रहा था। DRI ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending News

पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 9:51:00 AM
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
Sep 04, 2026, 9:43:00 AM
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
Sep 04, 2026, 9:27:00 AM
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
Sep 04, 2026, 9:18:00 AM
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
Sep 04, 2026, 8:45:00 AM
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM