होली खेलने प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने करवा दी शादी

बिहार के गया जिले से एक फिल्मी और दिलचस्प मामला सामने आया है। इमामगंज प्रखंड के एक गांव में होली के दिन अपनी प्रेमिका से मिलने और गुलाल लगाने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया

गया

बिहार के गया जिले से एक फिल्मी और दिलचस्प मामला सामने आया है। इमामगंज प्रखंड के एक गांव में होली के दिन अपनी प्रेमिका से मिलने और गुलाल लगाने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। विरोध या विवाद के बजाय, गांव वालों ने आपसी सहमति से दोनों को मंदिर ले जाकर सात फेरे दिलवा दिए।

गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत केंदुआ गांव में होली के दिन उस वक्त हलचल मच गई, जब ग्रामीणों को गांव की एक लड़की के साथ बाहरी युवक के होने की भनक लगी। युवक चुपके से अपनी प्रेमिका के साथ होली खेलने उसके घर पहुंचा था। परिजनों को इसकी जानकारी होते ही उन्होंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद पूरे गांव की भीड़ वहां जमा हो गई।

पकड़े गए युवक की पहचान पथरा गांव निवासी सतीश पासवान (पिता स्वर्गीय शंकर पासवान) के रूप में हुई है। वहीं, युवती केंदुआ गांव की हेमंती कुमारी (पिता वली पासवान) है। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से गहरा प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे अक्सर एक-दूसरे से मिलते थे। दोनों शादी करने के इच्छुक भी थे, लेकिन मौका होली के त्योहार ने दे दिया।

मामला सामने आने के बाद गांव में काफी देर तक गहमागहमी रही। किसी अप्रिय घटना या विवाद के बजाय, ग्रामीणों और परिजनों ने एक सकारात्मक रास्ता चुना। सबकी मौजूदगी में यह फैसला लिया गया कि दोनों को जीवनसाथी बना दिया जाए। इसके बाद गांव के ही मंदिर में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ सतीश और हेमंती की शादी संपन्न करा दी गई।

शादी की रस्मों के बाद लड़की के परिवार ने सतीश के घर वालों को पूरी घटना की आधिकारिक जानकारी दे दी है। हालांकि, रिपोर्ट लिखे जाने तक लड़के के परिजन केंदुआ गांव नहीं पहुंचे थे, लेकिन गांव में शांति बनी हुई है। ग्रामीण इस विवाह को एक सामाजिक जिम्मेदारी और प्रेम कहानी के सुखद अंत के रूप में देख रहे हैं।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM