किसानों की मुस्कान लौटी: 28 साल बाद फिर चलने को तैयार सकरी चीनी मिल

मधुबनी जिले की सकरी चीनी मिल को दोबारा चालू करने की घोषणा से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. 28 वर्षों से इस मिल के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे किसानों और पुराने कर्मचारियों को अब एक नई उम्मीद दिखाई दे रही है.

Suger

मधुबनी जिले की सकरी चीनी मिल को दोबारा चालू करने की घोषणा ने पूरे मिथिला क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। करीब 28 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद किसानों, मजदूरों और पुराने कर्मचारियों को एक बार फिर बेहतर भविष्य की उम्मीद दिखाई देने लगी है। सकरी चीनी मिल सिर्फ एक उद्योग नहीं थी, बल्कि यह पूरे इलाके की आर्थिक रीढ़ मानी जाती थी।

इस मिल की स्थापना वर्ष 1933 में दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह ने सूगर मिल कंपनी लिमिटेड के तहत कराई थी। अपने समय में यहां उत्पादित चीनी की मांग देश ही नहीं, विदेशों तक थी। मिल के पास गन्ना ढुलाई के लिए अपना निजी रेलवे नेटवर्क था, जिससे किसानों को गन्ना मिल तक पहुंचाने में काफी सुविधा होती थी। आसपास के कई रेलवे स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की गई थी।

चीनी मिल के चलते इस क्षेत्र में गन्ने की खेती खूब फल-फूल रही थी। गन्ना किसानों के लिए एक प्रमुख नकदी फसल थी, जिससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई, परिवार का खर्च और बेटियों की शादी जैसे बड़े दायित्व आसानी से निभा पाते थे। मिल में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी और मजदूर भी इसी पर निर्भर थे। सकरी चीनी मिल हजारों परिवारों के लिए रोज़गार का सबसे बड़ा साधन थी।

लेकिन वर्ष 1997 में मिल बंद होने से हालात पूरी तरह बदल गए। मिल में कार्यरत लगभग 1100 कर्मचारी और मजदूर अचानक बेरोजगार हो गए। कई परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। पुराने कर्मचारियों के अनुसार, अभाव और बीमारी के कारण कई लोगों की जान तक चली गई।

मिल बंद होने का गहरा असर किसानों पर भी पड़ा। गन्ने की खेती धीरे-धीरे खत्म होने लगी और गन्ने से जुड़े गुड़ उद्योग भी पूरी तरह ठप हो गए। आज जब सकरी चीनी मिल के दोबारा शुरू होने की घोषणा हुई है, तो यह सिर्फ एक मिल का पुनर्जीवन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की उम्मीदों और अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान की शुरुआत मानी जा रही है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM