दरभंगा : चलती बस की टूटी गेट से गिरा तीसरी कक्षा का छात्र, मौके पर मौ*त

दरभंगा : चलती बस की टूटी गेट से गिरा तीसरी कक्षा का छात्र, मौके पर मौ*त

दरभंगा जिले में स्कूल परिवहन व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक मासूम की जान ले बैठी। लोआम गांव से सामने आई इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि अवैध और असुरक्षित स्कूली वाहनों के संचालन की हकीकत भी उजागर कर दी है। हादसे के बाद इलाके में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

मृतक की पहचान मो. चमन के पुत्र मो. समर के रूप में हुई है। वह अमन एकेडमी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। बताया गया है कि स्कूल छुट्टी के बाद करीब छह बच्चों को लेकर बस उनके घरों की ओर जा रही थी।

एनएच-27 पर हुआ हादसा

यह दुर्घटना एनएच-27 पर सीता पेट्रोल पंप के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मोड़ पर मुड़ रही थी, उसी समय वाहन का गेट खुला हुआ था। बताया जा रहा है कि बस का गेट पहले से क्षतिग्रस्त था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से एक छात्र बस से सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ड्राइवर फरार, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

हादसे के तुरंत बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें बाइक से उनके घर तक पहुंचाया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बार-बार फोन करने के बावजूद स्कूल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इससे नाराज लोगों ने स्कूल परिसर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना दरभंगा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। प्रारंभिक जांच में बच्चे के स्कूल बस से गिरने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
Sep 04, 2026, 12:03:00 PM
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM