ठंड की छुट्टियाँ मातम में बदलीं: छपरा में अंगीठी जलाकर सोने से नानी और ननिहाल आए 3 मासूम बच्चों की मौत

छपरा से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात ठंड से बचने के लिए घर के अंदर अंगीठी जलाकर सोए एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई

छपरा

छपरा से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात ठंड से बचने के लिए घर के अंदर अंगीठी जलाकर सोए एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

यह घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अंबिका कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास की है। मृतकों में तीन मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। बच्चों की पहचान 3 वर्षीय तेजस, 4 वर्षीय अध्याय और 7 महीने की गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है, जबकि 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलावती देवी उनकी नानी थीं। तीनों बच्चे ठंड की छुट्टियों में नानी के घर आए हुए थे।

परिजनों के अनुसार, अधिक ठंड होने के कारण परिवार के सभी सदस्य रात में एक ही कमरे में सो रहे थे। ठंड से बचाव के लिए कमरे में अंगीठी जलाई गई थी, जो देर रात तक जलती रही। इससे कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई और ऑक्सीजन की मात्रा धीरे-धीरे कम होती चली गई। गहरी नींद में होने के कारण किसी को इसका आभास नहीं हो सका।

शनिवार सुबह एक सदस्य को अचानक बेचैनी महसूस हुई। किसी तरह उसने दरवाजा खोला और बाहर निकलने की कोशिश की। होश में आने के बाद जब उसने बाकी लोगों को जगाना चाहा, तो चार लोग कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। आनन-फानन में सभी को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, अमित कुमार, अमीषा और अंजलि की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इस हादसे ने एक बार फिर बंद कमरे में अंगीठी या कोयले के इस्तेमाल के खतरे को उजागर कर दिया है। प्रशासन और डॉक्टरों ने लोगों से ठंड के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM