पटना से रहस्यमय ढंग से गायब महिला अधिकारी छपरा में मिली, प्रेम संबंध की सामने आई कहानी

पटना से लापता महिला अधिकारी को पुलिस ने प्रेमी के साथ बरामद किया है। दरअसल, बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड स्थित कृषि विभाग में बीटीएम पद पर तैनात महिला अधिकारी अर्यमा दीप्ति शुक्रवार को अचानक लापता हो गई थी।

छपरा

पटना से लापता महिला अधिकारी को पुलिस ने प्रेमी के साथ बरामद किया है। दरअसल, बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड स्थित कृषि विभाग में बीटीएम पद पर तैनात महिला अधिकारी अर्यमा दीप्ति शुक्रवार को अचानक लापता हो गई थी। इस संबंध में परिजनों ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन दिया था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने छपरा से महिला अधिकारी को बरामद किया है। पुलिस ने उसे 36 घंटे बाद सीवान से बरामद किया है।

अर्यमा दीप्ति कृषि अधिकारी है। उसकी शादी 23 दिन पहले हुई थी। हनीमून के लिए नेपाल गई थी और वहां से लौटकर ड्यूटी जॉइन की थी।

लापता होने के बाद अर्यमा दीप्ति का शुक्रवार को आखिरी लोकेशन अथमलगोला थाना इलाके के उस्मानपुर में मिला था, जबकि इसके बाद फतुहा में सुबह फोन ऑन किया गया है।

पुलिस को कॉल डिटेल से पता चला है कि आखिरी कॉल किसी लड़के की आई थी, वो या तो अर्यमा से मिलने आया या रिसीव करने। उसके बाद पुलिस ने उसका नंबर का लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया

अर्यमा दीप्ति की शादी महज 23 दिन पहले पटना के रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) शुभम से हुई थी। शादी के बाद दोनों नेपाल घूमने गए थे और वहां से लौटने के बाद दीप्ति अपनी ड्यूटी ज्वॉइन करने बख्तियारपुर चली गई थीं। दीप्ति मूल रूप से पटना के हनुमान नगर की रहने वाली हैं और बख्तियारपुर जंक्शन के पास किराए के कमरे में रहकर अपनी सेवा दे रही थीं।

अर्यमा दीप्ति अपने दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी हैं और परिवार में सबकी लाड़ली हैं। उनकी शादी अरेंज मैरिज थी, जो पटना के बजाय बेगूसराय में संपन्न हुई थी। फिलहाल उनके पटना स्थित घर पर सन्नाटा पसरा था और सभी करीबी रिश्तेदार उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे थे। वहीं पुलिस ने अब दीप्ति की बरामदगी कर ली है। इस मामले में पुलिस बड़ा खुलासा करेगी। 

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM