'नमक-रोटी खाकर भी साथ रहेंगे' हादसे में दोनों हाथ गंवाने वाले बक्सर के दीपक को मिला आगरा की सोना जैसी हमसफर, सच्चे प्रेम...

रेल हादसे में दोनों हाथ गंवाने वाले बक्सर के दीपक को आगरा की सोना का साथ मिला है। इस लव स्टोरी ने सच्चे प्रेम, समर्पण और हौसले की एक अनूठी मिसाल पेश की है। इस अनूठे लव स्टोरी की खूब चर्चा हो रही है।

'नमक-रोटी खाकर भी साथ रहेंगे' हादसे में दोनों हाथ गंवाने वाले बक्सर के दीपक को मिला आगरा की सोना जैसी हमसफर, सच्चे प्रेम...

प्यार कब, कहां और कैसे हो जाए ये कोई नहीं कह सकता।प्यार की न तो कोई उम्र होती और न ही सीमा, इसका न तो कोई मजहब होता है और न ही धर्म। शायद यही प्यार की खूबसूरती भी है। किसी को पहली बार में ही सच्चा प्यार मिल जाता है तो किसी को इसकी तलाश में ताउम्र भटकना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के बक्सर जिले से आया है। रेल हादसे में दोनों हाथ गंवाने वाले बक्सर के दीपक को आगरा की सोना का साथ मिला है। इस लव स्टोरी ने सच्चे प्रेम, समर्पण और हौसले की एक अनूठी मिसाल पेश की है। इस अनूठे लव स्टोरी की खूब चर्चा हो रही है।  

बक्सर जिले के पुराना भोजपुर निवासी दीपक कुमार गुजरात के राजकोट में एक सूटकेस कंपनी में काम करते थे। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा दीपक की पूरी जिंदगी एक हादसे ने बदल दी। अप्रैल 2025 में घर लौटते समय ट्रेन दुर्घटना में उनके दोनों हाथ कट गए। लंबा इलाज चला, लाखों रुपये खर्च हुए और जिंदगी अचानक अब दूसरों के सहारे पर आ गई। हालांकि दीपक ने हार मानने के बजाय खुद को फिर से खड़ा करने का फैसला किया।

हादसे के बाद गांव लौटे दीपक ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उन्होंने अपनी संघर्षभरी जिंदगी, हौसले और आत्मविश्वास की कहानी लोगों तक पहुंचानी शुरू की। धीरे-धीरे उनके वीडियो लाखों लोगों तक पहुंचने भी लगे। लोग उनके हौसले की तारीफ भी कर रहे थे। इसी दौरान आगरा की रहने वाली सोना मोहरिया को भी दीपक का यह समर्पण पसंद आ गया।    

सोशल मीडिया के जरिए शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, लेकिन समय के साथ यह रिश्ता विश्वास, अपनापन और फिर प्रेम में बदल गया। सोना ने दीपक की शारीरिक कमी नहीं, बल्कि उनके जज्बे, आत्मसम्मान और संघर्ष को देखा। और दुनिया की परवाह किए बिना उन्होंने दीपक का जीवनसाथी बनाने का निर्णय ले लिया। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और बाद में पूरे रीति-रिवाज के साथ हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। 

दीपक के परिवार ने इस रिश्ते को खुशी-खुशी स्वीकार किया। हालांकि, सोना को परिवार को मनाने में काफी मेहनत करनी पड़ी।  शुरुआत में परिवार ने इस फैसले का समर्थन नहीं किया, लेकिन सोना का एक वाक्य आज हजारों लोगों के दिल को छू रहा है। उनका कहना है-दीपक जैसे भी हैं, मेरे हैं। अगर जिंदगी में नमक-रोटी भी मिले, तो भी मैं उनके साथ खुशी-खुशी पूरी जिंदगी निभाऊंगी। इस कहानी से बता दिया कि आजकल भी सच्चा प्यार मिल सकता है। यह उस प्रेम की मिसाल है जो स्वार्थ नहीं, समर्पण पर टिका होता है। दीपक और सोना की लव स्टोरी प्रेमी जोड़ों के लिए एक मिसाल बनकर सामने आया है। सोशल मीडिया ही नहीं हर जगह इस लव स्टोरी की चर्चा हो रही है।   

Trending News

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM