बिहार के इन जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत

पटना और पूरे बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से राज्य भर में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी

ठंड

पटना और पूरे बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से राज्य भर में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। विभाग का कहना है कि शनिवार से अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। अनुमान है कि एक–दो शहरों का रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच सकता है। हालांकि दिन के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

अगले 6 से 7 दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है, जिसकी वजह से दृश्यता में थोड़ी कमी देखी जा सकती है।

शुक्रवार को राज्य के अधिकतर शहरों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। न्यूनतम तापमान 13.2 से 19.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान 27.2 से 31.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मोतिहारी में सबसे अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, वहीं औरंगाबाद सबसे ठंडा रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता 800 मीटर रही।

राजधानी पटना की बात करें तो शनिवार को भी शहर का मौसम साफ रहने की संभावना है। सूरज की हल्की किरणें दिन में लोगों को गर्माहट देंगी। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का हल्का एहसास होगा। शुक्रवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इसके साथ ही राजधानी में अधिकतम तापमान 28.7 और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Trending News

दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
Sep 03, 2026, 5:10:00 PM
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM