भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

भागलपुर शहर में देर रात तक हो रहे शोर-शराबे को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि शहर में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी और रात 10 बजे के बाद बजने वाले किसी भी डीजे सेट को मौके पर ही जप्त कर लिया जाएगा।

सिटी एसपी ने यह भी बताया कि इस अभियान की शुरुआत पहले ही कर दी गई है और पिछले कुछ दिनों में कई डीजे सेट जब्त कर कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा, शहर के सभी धर्मशालाओं और विवाह भवन संचालकों से शपथ पत्र लिए जा रहे हैं, जिसमें स्पष्ट रूप से यह लिखा है कि परिसर में शराब का सेवन नहीं होगा और रात 10 बजे के बाद किसी भी स्थिति में डीजे नहीं बजाया जाएगा।

शुभांक मिश्रा ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके इलाके में रात 10 बजे के बाद डीजे बजता है, तो तुरंत नजदीकी थाना को सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना मिलने पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
Sep 03, 2026, 5:10:00 PM
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM