बेतिया में ATM लुटेरों का दुस्साहस: गैस कटर से दो वारदात, 2 घंटे में 23.52 लाख की चोरी

बेतिया में गुरुवार की रात अपराधियों ने एक के बाद एक दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था—दोनों को खुली चुनौती दे दी।

बेतिया में ATM लुटेरों का दुस्साहस

बेतिया में गुरुवार की रात अपराधियों ने एक के बाद एक दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था—दोनों को खुली चुनौती दे दी। चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के दो एटीएम को गैस कटर से काटकर कुल 23 लाख 52 हजार रुपये की चोरी कर ली।

पहली घटना नौतन थाना क्षेत्र के गहीरी चौक की है, जहां रात करीब 11 बजे चोरों ने एसबीआई एटीएम को निशाना बनाया। पूरी योजना और सधे हुए अंदाज़ में आए अपराधियों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटा और उसमें रखे लगभग 11 लाख रुपये निकालकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी।

इसके ठीक दो घंटे बाद दूसरी बड़ी चोरी नगर थाना क्षेत्र के आलोक भारती स्कूल के पास स्थित एसबीआई एटीएम में हुई। यहां चोरों ने रात करीब 1 बजे गैस कटर से मशीन को काटा और 12 लाख 52 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सुबह जब लोगों की नजर टूटी-फूटी एटीएम मशीन पर पड़ी, तो इलाके में हड़कंप मच गया।

दोनों घटनाओं के बीच कम समय का अंतर होने के कारण पुलिस को एक ही गिरोह के शामिल होने की आशंका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपराधी इनोवा कार से आए थे और पूरी रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। इससे साफ है कि चोर प्रोफेशनल और संगठित गिरोह के सदस्य हो सकते हैं।

सूचना मिलते ही नगर और नौतन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और सड़कों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही गिरोह की पहचान कर ली जाएगी।

इधर, एक ही रात में दो एटीएम लूट की घटनाओं से आम लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब बैंक के एटीएम भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे होगी। फिलहाल पुलिस के लिए यह मामला बड़ी चुनौती बना हुआ है।

पुलिस ने बताया कि चोर प्रोफेशन लग रहे हैं। पूरी रेकी के साथ दोनों घटनाओं को अंजाम दिया गया है। ऐसे ATM को चुना गया जिसमें गार्ड ना हो। वारदात से पहले चोरों ने ATM ने लगे CCTV कैमरों पर ब्लैक स्प्रे किया। जिससे की CCTV में उनकी तस्वीर ना आ सके।

शुरुआत में पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरों ने नकाब के साथ हाथ में ग्लब्स पहने थे। जिससे की उनकी पहचान ना हो पाए। वारदात के बाद वो अपने साथ लाया सारा सामना भी लेकर गए हैं। ऐसी कोई चीज नहीं छोड़ी है जिससे की उनकी पहचान हो पाए।

आसपास के CCTV कैमरे में देर रात दोनों जगहों पर इनोवा का कार आती-जाती दिखी है। शक है कि इसी से अपराधी आए और वारदात के बाद कार से ही भाग निकले। पुलिस उस कार की भी तलाश कर रही है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM