सोनम वांगचुक की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, ये है वजह

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, ये है वजह

लद्दाख के जाने-माने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की जेल से रिहाई को लेकर उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने केंद्र सरकार, लद्दाख प्रशासन और जोधपुर जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया। अदालत ने पूछा कि आखिर वांगचुक को रिहा क्यों नहीं किया गया।

गिरफ्तारी के कारण अस्पष्ट

याचिका पक्ष सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने बताया कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के ठोस कारण सामने नहीं रखे गए हैं। वांगचुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत आरोप लगाए गए हैं और वे 26 सितंबर से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन पर कथित तौर पर हिंसा भड़काने वाले बयान देने का आरोप है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति को गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी दी गई है और अदालत के निर्देश पर इस संबंध में विस्तृत विवरण उनकी पत्नी को भी उपलब्ध कराया जाएगा।

पत्नी ने मांगी मुलाकात और सुविधाएँ

गीतांजलि आंगमो ने अदालत में कहा कि उनके पति को अवैध तरीके से हिरासत में लिया गया है। उन्होंने अनुरोध किया कि सोनम वांगचुक को फोन पर बात करने और जेल में उनसे मिलने की अनुमति दी जाए। साथ ही, जेल में उनके लिए दवा, संतुलित भोजन और कपड़ों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

गांधीवादी प्रदर्शन के बावजूद गिरफ्तारी

गीतांजलि ने अदालत में यह भी कहा कि सोनम वांगचुक शांतिपूर्ण और गांधीवादी प्रदर्शन कर रहे थे, जो उनका संवैधानिक अधिकार है। उनका कहना था कि यह गिरफ्तारी राष्ट्रीय सुरक्षा या कानून-व्यवस्था के कारण नहीं, बल्कि एक्टिविस्ट को दबाने की साजिश है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (अनुच्छेद 19) का उल्लंघन बताया।

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM