टेलीग्राम एप पर लगी अस्थाई रोक, मोदी सरकार ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टेलीग्राम एप पर अस्थाई रोक लगा दी है। नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक लगाई है।

टेलीग्राम एप पर लगी अस्थाई रोक, मोदी सरकार ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टेलीग्राम एप पर अस्थाई रोक लगा दी है। नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक लगाई है। 22 जून तक टेलीग्राम एप पर रोक लगाई गई है। नीट एग्जाम का पेपर टेलीग्राम से ही लीक हुआ था। इसी को ध्यान में रखने हुए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। 

भारत में 22 जून तक अस्थायी रूप से टेलीग्राम प्लेटफॉर्म  प्रतिबंधित रहेगा। यह फैसला परीक्षा को सुरक्षित तरीके से कराने और नकल गिरोह को रोकने के लिए उठाया गया है। 21 जून को नीट यूजी की दोबारा परीक्षा होगी। इसके साथ ही 30 जून तक टेलीग्राम पर मैसेज एडिट करने का फीचर बंद रहेगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत टेलीग्राम की सेवाओं को भारत में 22 जून तक अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा टेलीग्राम को निर्देश दिया गया है कि वह भारत में 30 जून तक संदेशों के एडिट फीचर को निष्क्रिय रखे।  

एनटीए ने आगे कहा है-निर्देश में  टेलीग्राम प्लेटफॉर्म से कहा गया है कि वह भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज के लिए 'मैसेज-एडिटिंग' फीचर को एक तय समय (30 जून 2026) तक बंद कर दे। यह कदम उस खास फीचर को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय परीक्षाओं के संबंध में घटना के बाद 'पेपर लीक' के सबूत गढ़ने के लिए किया जाता रहा है।

बता दें कि 21 जून को नीट का री-एग्जाम कराया जाएगा। मई में हुई परीक्षा को कुछ सवाल लीक होने के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने और उत्तर पुस्तिकाओं में रफ काम के लिए ज्यादा जगह देने की भी घोषणा की है। 

मुख्य बातें:

-टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध

-एडिट फीचर 30 जून तक बंद रहेगा

नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा की सुरक्षा के लिए फैसला

फर्जी पेपर लीक और साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई

आइ4सी और राज्य पुलिस एजेंसियों का संयुक्त अभियान

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM