सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: 2022 से पहले फ्रीज हुए भ्रूणों पर लागू नहीं होगी सरोगेसी की उम्र सीमा

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: 2022 से पहले फ्रीज हुए भ्रूणों पर  लागू नहीं होगी सरोगेसी की उम्र सीमा

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि यदि किसी महिला ने 2022 से पहले अपना भ्रूण फ्रीज कराया है, तो उस पर 2021 के सरोगेसी (नियमन) अधिनियम में निर्धारित उम्र की सीमा लागू नहीं होगी। अदालत ने स्पष्ट किया कि मां-बाप बनने का अधिकार प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे केवल सरकारी निर्धारित उम्र सीमा तक सीमित नहीं किया जा सकता।

जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की बेंच ने यह निर्णय सुनाया। कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि उम्र बढ़ने के कारण प्रजनन अधिकारों पर प्रतिबंध लगाना उचित नहीं है। यह मामला जनवरी 2022 में लागू हुए सरोगेसी (नियमन) अधिनियम, 2021 से संबंधित है, जिसके तहत केवल वही दंपति सरोगेसी के लिए पात्र हैं जिनमें पुरुष की आयु 26 से 55 वर्ष और महिला की आयु 23 से 50 वर्ष के बीच हो।

चेन्नई के इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. अरुण मुथुवेल ने इस कानून के कुछ प्रावधानों के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कमर्शियल सरोगेसी पर रोक और आयु सीमा की बाध्यता को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद चार मुख्य बिंदुओं को स्पष्ट किया:

  1. कानून लागू होने से पहले फ्रीज किए गए भ्रूणों पर नई उम्र सीमा लागू नहीं होगी।

  • यदि दंपति ने कानून से पहले भ्रूण फ्रीज कराया है, तो उन्हें सरोगेसी का अधिकार पहले से सुरक्षित रहेगा।

  • सरोगेसी प्रक्रिया की शुरुआत उस समय से मानी जाएगी जब दंपति के स्पर्म और एग को निकालकर भ्रूण तैयार किया गया और फ्रीज कर दिया गया। इसके बाद की प्रक्रिया केवल सरोगेट मां से जुड़ी होगी।

  • बुजुर्ग माता-पिता की परवरिश की क्षमता पर सवाल उठाना अनुचित है।

  • सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के तर्क को भी खारिज किया कि अधिक उम्र के लोग बच्चों की परवरिश नहीं कर सकते। अदालत ने कहा कि माता-पिता बनने की योग्यता निर्धारित करना सरकार का काम नहीं है। प्रजनन का अधिकार मौलिक अधिकार का हिस्सा है और यह व्यक्ति की निजता और स्वतंत्रता से जुड़ा है। उम्र संबंधी चिंताओं पर विधायिका विचार कर सकती है, लेकिन पहले से फ्रीज हुए मामलों पर इसे लागू नहीं किया जा सकता।

    Trending News

    मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
    मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
    Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
     'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
    'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
    Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
    महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
    महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
    Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
    मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
    मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
    Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
    पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
    पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
    Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
    बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
    बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
    Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
    INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
    INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
    Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
    7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
    7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
    Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
    त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
    त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
    Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
    मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
    मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
    Oct 18, 2026, 10:47:00 AM