अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे ICC Men's T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए New Zealand national cricket team को जीत के लिए 256 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है।
मैच की शुरुआत में न्यूजीलैंड के कप्तान Kane Williamson ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान पर आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया।
ओपनर Sanju Samson ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रनों की दमदार पारी खेली। उनके साथ ओपनर संजू सैमसन 89, अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन की पारियां खेलीं
इन तीनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने सिर्फ 15 ओवर में ही 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। पूरे मैदान में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और 18 छक्के शामिल रहे। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया।
हालांकि 16वें ओवर में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर Jimmy Neesham ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख कुछ देर के लिए बदल दिया। उन्होंने उसी ओवर में कप्तान Suryakumar Yadav को बिना खाता खोले आउट किया, साथ ही ईशान किशन और संजू सैमसन को भी पवेलियन भेज दिया।
इस झटके के बाद भारतीय टीम की रन गति थोड़ी धीमी पड़ गई और आखिरी पांच ओवर में टीम सिर्फ 52 रन ही जोड़ सकी। हालांकि अंतिम ओवर में भारत ने 24 रन बटोरकर स्कोर को 255 तक पहुंचा दिया।
अब सभी की नजरें न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर टिकी हैं कि क्या वह इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रच पाएगी, या फिर भारत के गेंदबाज ट्रॉफी पर कब्जा जमाएंगे।