अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत से मिले 256 के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड को जसप्रीत बुमराह ने दूसरा झटका दिया है. बुमराह से रचिन को अपना शिकार बनाया. जबकि उनसे पहले पारी का तीसरा ओवर फेंकने आए अक्षर ने फिन एलन का शिकार किया.
जवाबी पारी में न्यूजीलैंड ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। टिम साइफर्ट और मार्क चापमैन क्रीज पर हैं। 5वें ओवर की 5वीं बॉल पर अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स (5 रन) को बोल्ड कर दिया। अक्षर को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने फिन एलन को कैच आउट कराया।
जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर की पहली बॉल पर रचिन रवींद्र (एक रन) को ईशान किशन के हाथों कैच कराया
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने 255 का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया है और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया को अभिषेक और संजू ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई वो भी सिर्फ 7.1 ओवर में. टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. अभिषेक ने 21 गेंदों में 52, संजू सैमसन ने 47 गेंदों में 89, ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. जबकि आखिरी में दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए.