पटना: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज देश और प्रदेशवासियों खासकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई देते हुए मुबारकबाद दी है।
उन्होंने कहा कि पवित्र रमजान महीने में रोजेदारों की ओर से की गई इबादतों के बाद आज ईद का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व समाज में अमन-चैन और भाईचारे का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि ईद का असली पैगाम मोहब्बत फैलाना है। सिर्फ अपने लिए खुश होना नहीं, बल्कि उन लोगों को भी खुशी देना है जो किसी वजह से खुशी नहीं मना पाते, जैसे गरीब लोग या जरूरतमंद लोग। उनकी मदद करना, उनके साथ बैठना, उन्हें भी अपने साथ शामिल करना यही असली ईद है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलजुलकर रहना चाहिए और समाज में प्यार और भाईचारा बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक महीने की रोजेदारों द्वारा की गई इबादत से घर-परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश में शांति और समृद्धि आएगी।
वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने अल्लाह का शुक्र अदा किया कि इंशाल्लाह ने रोजेदारों को रोजे रखने की ताकत दी और आज ईद की नमाज अदा करने का मौका दिया।