बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार एक ट्वीट से एनडीए में सियासी संग्राम छिड़ गया है। बीजेपी के इस ट्वीट के बाद एनडीए के सहयोगी दलों ने साथ कर दिया है कि बिहार में ‘सम्राट मॉडल’ नहीं बल्कि नीतीश कुमार का ही मॉडल चलेगा। जीतन राम मांझी के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने भी सम्राट मॉडल को नकार दिया है।
नीतीश कुमार जल्द ही सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा चले जाएंगे। ऐसे में बिहार के नए मुख्यमंत्री के लिए चेहरे की तलाश तेज है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री का नया चेहरा नीतीश कुमार की पसंद का होगा और वही तय करेंगे कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा। मुख्यमंत्री की रेस में सम्राट चौधरी से लेकर कई नामों की चर्चा तेज है। इन सबके बीच बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार एक ट्वीट ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया।
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जब से गृह विभाग सम्राट चौधरी को मिला है, बिहार में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसा जा रहा है। बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है। ‘योगी मॉडल’ की तरह ही बिहार में ‘सम्राट मॉडल’ से अपराध का सफाया हो रहा है। उन्होंने कहा कि किया कि अगले 3 महीनों में अपराध को बिहार से उखाड़ फेंका जाएगा।
बीजेपी प्रवक्ता के इस ट्वीट पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार में एक ही मॉडल चल रहा है और वह है “नीतीश मॉडल”। उन्होंने कहा कि राज्य के सुप्रीमो नीतीश कुमार हैं। गृह विभाग अब सम्राट चौधरी के पास है, तो स्वाभाविक है कि वह अपने विभाग के कामों को लेकर सक्रिय रहेंगे और बयान देंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई “सम्राट मॉडल” अस्तित्व में आ गया है
उपेंद्र कुशवाहा ने भी बिहार में सम्राट मॉडल को सीरे के खारिज कर दिया है और कहा है कि बिहार में तो बिहार का मॉडल है ही, इसमें कहां कोई दिक्कत है। नीतीश कुमार जिस मॉडल को चला रहे थे, आगे जो भी सरकार आएगी, उसी मॉडल को आगे बढ़ाएगी। ऐसे में एनडीए के सहयोगी दलों ने साफ कर दिया है कि बिहार में 'सम्राट मॉडल' नहीं बल्कि 'नीतीश मॉडल' ही चलेगा।