अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर पटना पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, शाम 4 बजे सीएम आवास पर होगा भव्य सम्मान

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आज राजधानी पटना पहुंच चुके हैं।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Feb 22, 2026, 1:00:00 PM

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आज राजधानी पटना पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से लेकर शहर की सड़कों तक उनके स्वागत के लिए फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के साथ युवाओं ने अपने इस क्रिकेट स्टार का भव्य स्वागत किया।

रविवार शाम 4 बजे राज्य सरकार की ओर से 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उनके सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया है। इस खास कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं वैभव सूर्यवंशी को औपचारिक रूप से सम्मानित करेंगे। सरकार इस उपलब्धि को बिहार के खेल इतिहास के लिए गर्व का क्षण मान रही है।

समारोह में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री विजय चौधरी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को राज्य सरकार युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बना रही है, ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों की ओर आकर्षित हों और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें।

बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट करियर, अंडर-19 विश्व कप में उनके अहम योगदान और मैचों में उनकी शानदार पारियों पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही बिहार में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

यह सम्मान समारोह न केवल वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि का जश्न है, बल्कि बिहार के उभरते खेल भविष्य का भी उत्सव है। युवा खिलाड़ियों के लिए यह संदेश है कि मेहनत और लगन से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना संभव