JP गोलंबर से तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च शुरू, हजारों की भीड़, AK-47 भी..अफसरों ने संभाला मोर्चा

सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान कथित AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च शुरू हो गया है। राजद कार्यकर्ता जेपी गोलंबर पर तिरंगा पोस्टर के साथ जुटे हैं। कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ में लड़की की एके-47 भी नजर आई।

सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान कथित AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी ने पटना में सरकार के खिलाफ मार्च का ऐलान किया है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज जेपी गोलंबर से लोकभवन के लिए मार्च निकलेगा। राजद कार्यकर्ता जेपी गोलंबर पर तिरंगा पोस्टर के साथ जुटे हैं। कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ में लड़की की एके-47 भी नजर आई।  मार्च को लेकर पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। डाकबंगला चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने यहां कई स्तर की बैरिकेडिंग की है। तेजस्वी यादव लोकभवन मार्च के बीच पटना के गांधी मैदान इलाके में पहुंच चुके हैं। राजद कार्यकर्ताओं का जोश हाई है।

करीब पांच किलोमीटर लंबे इस मार्च को लेकर प्रशासन ने पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के प्रमुख इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च को डाकबंगला चौराहे पर रोकने की तैयारी की गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस के वरीय अधिकारी भी डाकबंगला चौराहे पर मौजूद हैं। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में मार्च जेपी गोलंबर से निकलेगा। मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 

सुबह से ही जेपी गोलंबर के आसपास आरजेडी कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा, पार्टी नेताओं की तस्वीरें और सरकार विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे। मार्च से पहले प्रशासन की ओर से आरजेडी कार्यकर्ताओं को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। SDM की ओर से माइकिंग कर लोगों को समझाया गया कि प्रदर्शन के दौरान कानून अपने हाथ में न लें। प्रशासन ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने की भी अपील की है।

तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च में राजद कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ में लकड़ी की एके-47 है तो कई के पास तिरंगा झंडा नजर आया है। राजद के कार्यकर्ता मार्च में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। दरअसल सीवान में छात्र आंदोलन पर एके-47 से फायरिंग के खिलाफ ही यह मार्च चल रहे है और राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के लिए अपना अनूठा तरीका आजमाया है।