तेजस्वी यादव को सचिवालय थाना पुलिस ने छोड़ा, जा रहे राज्यपाल से मिलने, रिहा होते ही खूब गरजे

बिहार की राजधानी पटना में लोकभवन मार्च के दौरान बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेकर उन्हें सचिवालय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। तेजस्वी यादव को सचिवालय थाने से रिहा कर दिया गया है।

बिहार की राजधानी पटना में लोकभवन मार्च के दौरान बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेकर उन्हें सचिवालय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। तेजस्वी यादव को सचिवालय थाने से रिहा कर दिया गया है। अब तेजस्वी राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं। सचिवालय थाने से रिहा होने के बाद तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर खूब गरजे।  उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों पर हुई फायरिंग में गोली चलाने का आदेश देने वाले की जिम्मेदारी तय नहीं होगी, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।   

सीवान छात्र आंदोलन में AK-47 फायरिंग के विरोध में राजद के राजभवन मार्च के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में लेकर सचिवालय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। तेजस्वी यादव को सचिवालय थाने से रिहा किया गया। उन्होंने कहा-जब तक मुख्यमंत्री जिम्मेदारी तय नहीं करेंगे पूरी घटना का वक्तव्य नहीं देंगे और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया ये लोगों के सामने नहीं रखेंगे, छात्रों के साथ न्याय नहीं होता, बेरोजगारी खत्म नहीं होती हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। 

वहीं आरजेडी के राजभवन मार्च पर IG पटना जितेंद्र राणा ने कहा- राजभवन मार्च का कार्यक्रम था जो गांधी मैदान से शुरू हुआ था, यहां IT गोलंबर पर आकर मार्च समाप्त हो गया है। प्रतिनिधिमंडल को लोकभवन से समय मिला है और वे मिलने जाएंगे। जो भी मांगे हैं, उनको वहां रखेंगे। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया था उनमें से कुछ लोग लोकभवन के लिए जा चुके हैं। पुलिस ने बल प्रयोग नहीं किया है। भीड़ पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि वे जेल जाने से नहीं डरते और छात्रों के हक के लिए आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपने लोगों और रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने में लगी है। तेजस्वी ने छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल पर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इस तरह के हथियार का इस्तेमाल क्यों किया गया। 

बता दें कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आयकर गोलंबर पर तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च के दौरान RJD कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वाटर कैनन के इस्तेमाल पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा-यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है। इससे (वाटर कैनन) कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है।