'मोदी और शाह इलीगल प्रधानमंत्री-गृहमंत्री' तेजस्वी यादव बोले-6 महीने में बिहार की हालत और ज्यादा खराब होने वाली है

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर जमकर निशाना साधा और वित्तीय संकट का बड़ा दावा किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगले 6 महीने में बिहार की हालत और भी ज्यादा खराब होने वाली है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर जमकर निशाना साधा और वित्तीय संकट का बड़ा दावा किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगले 6 महीने में बिहार की हालत और भी ज्यादा खराब होने वाली है।  बिहार में अगले 6 महीने में भयंकर फाइनेंस क्राइसिस आने वाली है। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने आगे दावा करते हुए कहा कि फाइनेंस क्राइसिस के साथ-साथ बिहार में अपराध बहुत ज्यादा बढ़ने वाला है।

मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि फसल को लेकर किसानों का जो है क्षति पहुंची है। अब तक उसका भी मुआवजा किसानों को नहीं मिला है। हमने कई बार मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक चिट्ठी लिखा। बात भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव है तो भाजपा को बिहार के लोग याद आते हैं चुनाव खत्म होते ही भूल जाते हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ये तो हम लोग शुरू से कह रहे हैं। बीजेपी के लोग बिहार के लोगों का भला नहीं चाहते हैं, बिहार का भला नहीं चाहते हैं। वो अपना व्यक्तिगत स्वार्थ अपना भला चाहते हैं। चुनाव जीतने के चक्कर में बिहार का पूरा खजाना खाली कर दिया गया है। अब पैसे नहीं है। ना विभागों को देने के लिए पैसा है, ना आपदा में देने को पैसा है। कर्ज पर बिहार चल रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे बड़ा दावा करते हुए कहा-अब आप लोगों को आज भी बता देते हैं, आने वाले छह महीने बाद बिहार की स्थिति जो है और भी बद से बदतर होने जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और बढ़ता अपराध चरम पर है, जहां केवल अपराधियों का बोलबाला है। आने वाले समय में कानून व्यवस्था और क्राइम का जो ग्राफ है वो और बढ़ेगा। क्योंकि सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। और जिस हिसाब से भाजपा की सरकार, केंद्र की सरकार महंगाई बढ़ा रही है इससे लोगों का जीना जो है मुश्किल हो गया है। आप तो देख ही रहे हैं क्या हो रहा है पूरे देश में।

लेकिन प्रधानमंत्री जी को इनकी फिक्र नहीं, बिहार के लोगों की फिक्र नहीं है। उनको बाढ़ में भी दीया जलवाना है। वो भी सरकारी खजाने का। हर सरकार सोचेगी कि 100 करोड़ से भी अधिक खर्चा केवल दीया जलाने में लगा दी। आज कम से कम ये पैसा अगर किसानों को मिल जाता जिनकी फसल की बर्बादी हुई है, या बाढ़ पीड़ितों को मिलता, तो कितनी बड़ी राहत होती।

तेजस्वी यादव ने कहा-भाजपा और सम्राट चौधरी ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनको कुछ ज्ञान ही नहीं है। कोई मतलब नहीं है। डबल इंजन की सरकार, बहुत तेजी से विकास करेंगे। कहां हो रहा है? कौन सा विकास? जब से सरकार बनी है एक काम बता दीजिए ना? एक काम जो सरकार ने किया हो।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं खड़गे जी उन्होंने कहा है कि देश में इलीगल चुनाव हो रहे हैं, इलीगल प्रधानमंत्री हैं और इलीगल गृह मंत्री हैं। आप तो बोलिए ना? नहीं होता? फर्जीवाड़ा हुआ है पूरी तरीके से। और इसको लेकर के हम लोग जो है बैठक में भी हम लोग गए हुए थे। बैठक भी हुई है।

तेजस्वी यादव ने कहा-चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार वही करते हैं जो अमित शाह और मोदी जी चाहते हैं। उनका केवल यही काम है कि भाजपा को फर्जीवाड़ा करके, फर्जी चुनाव कराकर के चुनाव जितवाना। और वो ये काम कर रहे हैं इसलिए उनको प्रोटेक्ट किया गया। राष्ट्रपति भी अपने पद से हट जाएं, कार्यकाल खत्म हो जाए तो उन पर भी कार्रवाई हो सकती है। लेकिन ज्ञानेश कुमार अपने पद से भी हट गए, आजीवन भर कोई केस नहीं हो सकता, कोई कार्रवाई नहीं हो सकती, कोई जेल नहीं भेज सकता। आखिर ये कानून क्यों लाया गया?

जो एक साल के लिए वोट का रिकॉर्ड रखना होता था पहले, उसको 45 दिन का क्यों कर दिया गया? चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पहले पैनल में होते थे सिलेक्शन ऑफ सीईसी के, चीफ जस्टिस को हटाकर के केंद्रीय मंत्री को रख दिया गया। तो प्रोटेक्शन तो दे ही रही है ना भाजपा क्योंकि फर्जी चुनाव करा रहे हैं। इसलिए ज्ञानेश कुमार को जो है, और ऐसे कई नमूने आएंगे आ जाएंगे। असली जड़ तो भाजपा है अमित शाह हैं, मोदी हैं। आगे आप लोग क्या करेंगे? हम लोग जनता के बीच जाएंगे। लड़ाई लड़ेंगे। लड़ते रहेंगे, मरते दम तक लड़ेंगे अन्याय के खिलाफ।

जिस चीज के लिए जनता सरकार को चुनती है, ये तो फर्जीवाड़े तरीके से ये सरकार आई है, इनको वोट से क्या मतलब है। यही तो फर्क है। कि फर्जीवाड़े तरीके से अगर कोई सरकार आती है तो जनता का क्यों सुनेगी, उसका तो वोट का महत्व ही नहीं है तो वोट की चोरी हो रही है। इनको क्या लेना देना फिर जनता से? जब ज्ञानेश कुमार ही इनका काम कर रहे हैं, तो इनको तो फिक्र ज्ञानेश कुमार की ना है। इसलिए पूरा भाजपा जो है ज्ञानेश कुमार जी के रक्षा में खड़ी हो गई है।