'तेजस्वी जी ट्विटर का खेल बंद कीजिए, वो दिन भूल गए' ? AK-47 मामले पर खूब बरसीं बीजेपी की शेरनी

बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रीति शेखर ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है और कहा है कि सिवान की घटना पर उनकी नींद देर से खुली है। सरकार कार्रवाई कर रही है।

बिहार में छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर राजद ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 19 अगस्त को मार्च निकालने का ऐलान किया है। छात्र-छात्राओं को लेकर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से 15 सवाल पूछे हैं और बिहार सरकार से जवाब मांगा है। जिसको लेकर बीजेपी की ओर से करारा पलटवार किया गया है।  बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रीति शेखर ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है और कहा है कि सिवान की घटना पर उनकी नींद देर से खुली है। सरकार कार्रवाई कर रही है।

बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रीति शेखर ने कहा है कि सिवान की घटना के लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद तेजस्वी यादव जगे हैं और इसपर राजनीतिक अवसरवादिता का परिचय दे रहे हैं। जबकि AK 47 चलाने वाले जवान को तुरंत निलंबित करते हुए सरकार ने जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार सुशासन को स्थापित करते हुए किसी भी आपराधिक घटना पर त्वरित कार्रवाई कर रही है।

डॉ प्रीति शेखर ने आगे कहा कि सरकार लगातार हर आपराधिक मामलों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। उस घटना में भी AK 47 चलाने वाले जवान को निलंबित किया गया है। न्याय जांच प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, और जो भी दोषी होंगे, पुलिस कार्रवाई करेगी। लेकिन तेजस्वी जी, एक सवाल मैं आपसे भी करना चाहती हूं कि आप और आपकी पार्टी के सरकार में किस प्रकार से संरक्षित अपराध हुआ करता था और अपराधियों को संरक्षण आपके घर से मिला करता था। आज वो आप भूल गए। 

बीजेपी प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि आज तो कोई अपराधी बिहार में अपराध करने से पहले भी सोचता है। यदि वो अपराध करेगा तो पुलिस भी लंगड़ा बनाने के लिए तैयार है।  अब बिहार सरकार सही न्याय के लिए जानी जा रही है, सुशासन स्थापित करके जनता के दिलों पर राज कर रही है।  इसलिए आप ट्विटर का खेल बंद करिए और एक जिम्मेदार नेता की भूमिका अदा करिए, यही मेरा आपसे अनुरोध है।