राज्य सरकार पर बरसे तेजस्वी, बोले सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई जिले में घटी दुर्व्यवहार की घटना के बाद राज्य सरकार पर सीधा हमला किया है। तेजस्वी ने कहा है कि सम्राट चौधरी से बिहार नहीं संभल रहा है।

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई जिले में घटी दुर्व्यवहार की घटना के बाद राज्य सरकार पर सीधा हमला किया है। तेजस्वी ने कहा है कि सम्राट चौधरी से बिहार नहीं संभल रहा है। ऐसी घटना में जो भी शामिल हैं, उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए। तेजस्वी ने यह बातें मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कही। 

तेजस्वी ने कहा कि जमुई की घटना शर्मनाक है। पूरे देश में बिहार की बदनामी हो रही है। बिहार में महिला उत्पीड़न बढा है। सत्ता में बैठे उमेश कुशवाहा, श्रवण कुमार, ललन सिंह सरीखे नेता बचाव में बयान दे रहे हैं। श्रेयसी सिंह का भी बयान दुखद है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी से बिहार नहीं संभल रहा है। बिहार में महिला और बच्चों के साथ ऐसी घटना रोज होती है। आप मुख्यमंत्री की कुर्सी कब छोड़ियेगा? आपने अपराध मुक्त बनाने का दावा किया था लेकिन अपराधिक घटनाएं बिहार में लगातार बढ़ रही हैं।

तेजस्वी का यह भी कहना था कि कस्टोडियन डेथ के मामले में बिहार नंबर वन है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पार्लियामेंट में सवाल के जवाब में कहा है कि एक जनवरी से 15 मार्च तक बिहार में सबसे ज्यादा कस्टडी में मौत हुई है। इस दौरान कुल 19 कस्टडी डेथ हुई है। ये सामान्य बात नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार पर सीधे सीधे हमला करते हुए कहा कि सीएम हाउस का काम तबादला रह गया है। पैसा दो तबादला लो, का खेल चल रहा है।

जमुई की घटना पर उनका कहना थ कि अपराधी किसी भी जाति या धर्म का हो, ऐसी घटना में संलिप्त पाए जाने वालों को फांसी दी जानी चाहिए। अपराधियों का कोई जाति नहीं होती है। जो अपराध करेगा, उसे सजा मिलनी चाहिए।