प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नागपुर हादसे पर जताया गहरा शोक, कहा—पीड़ित परिवारों के साथ है एनडीए सरकार

नागपुर में हुए दर्दनाक हादसे में बिहार के 6 मजदूरों की मृत्यु पर भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री संजय सरावगी जी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Dec 20, 2025, 3:08:00 PM

नागपुर में हुए दर्दनाक हादसे में बिहार के 6 मजदूरों की मृत्यु पर भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक मजदूरों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। सरावगी जी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बिहार सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। नागपुर में घायलों के समुचित इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन से निरंतर समन्वय किया जा रहा है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकसंतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।