पटना : कांग्रेस के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान ने आज स्वराज पोस्ट से खास बातचीत में बड़ी बात कह दी है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी को कई अच्छी और सही सलाह दी है। शकील अहमद खान ने कहा कि इंडिया एलायंस में शामिल पार्टियों अपने-अपने राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ती है लेकिन इंडिया गठबंधन के साथी हैं। वैसे ही राजद पार्टी को भी करना चाहिए।
बिहार में कांग्रेस हार्ड डिसीजन लें, अकेले चले - शकील अहमद खान
कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने आगे कहा कि बिहार में कांग्रेस हार्ड डिसीजन लें, अकेले चले। उन्होंने कहा कि हो सकता है हमें तुरंत सफलता नहीं मिले लेकिन हो सकता है जो वोटर मेरा कटे थे वो फिर से जुड़ सकते हैं। वहीं बिहार विधान परिषद के चुनाव में राजद ने बिना सलाह मशविरा कर उम्मीदवार उतार दिया ये उनका दबदबा वाला नेचर साफ दिखाता है। फ्रेंडली फाइट कुछ नहीं होता है लोग जितने के लिए चुनाव लड़ते हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा- RJD इंडिया एलायंस में नहीं रहेगी तो कहां जाएगी
कांग्रेस नेता ने कहा कि राजद इंडिया एलायंस में नहीं रहेगी तो कहां जाएगी। शकील अहमद खान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में कुछ नेता ऐसे जो नहीं चाहते कांग्रेस अकेले चले। वहीं बिहार में 'लॉ एंड ऑर्डर' पूरी तरह से ध्वस्त है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को शराबबंदी की समीक्षा फिर से करनी चाहिए। खान ने कहा कि बिहार में केवल कागजों पर शराबबंदी है लेकिन शराब माफिया पूरी तरह एक्टिव हैं। लोगों को आसानी से शराब उपलब्ध हो जा रहे हैं।
दूसरे राज्यों के तर्ज पर राजद से हो राजनीतिक रिश्ता - शकील अहमद
शकील अहमद खान ने कहा कि दूसरे राज्यों के तर्ज पर राजद से राजनीतिक रिश्ता हो। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पश्चिम बंगाल में हम ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं लेकिन ममता इंडी गठबंधन में हैं। वहीं केरल में हम लेफ्ट के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं लेकिन वामदल इंडिया एलायंस में साथ हैं। शकील अहमद खान ने कहा कि ऐसे ही रिश्ता राजद के साथ भी होना चाहिए।