लापता की तलाश! नाम- तेजस्वी यादव, पहचान- 9वीं फेल…’, BJP ने जारी किया तेजस्वी यादव का पोस्टर

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा बिहार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर एक विवादित पोस्ट साझा किया गया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Dec 17, 2025, 11:19:00 AM

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा बिहार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर एक विवादित पोस्ट साझा किया गया है।

इस पोस्ट में तेजस्वी यादव को 'लापता' बताते हुए उन पर तंज कसा गया है। पोस्ट में लिखा गया है, 'लापता की तलाश ! नामः तेजस्वी यादव, पहचान: 9वीं फेल।"

जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से भी बयान सामने आया है। जदयू के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है।

नीरज कुमार ने कहा कि जो विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि नहीं रखते, वे अक्सर स्कूल से भाग जाया करते हैं। तेजस्वी यादव भी उसी तरह स्कूल से भागे हुए नेता हैं

नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि जब तेजस्वी यादव के पिता को ही यह नहीं पता कि उनका बेटा कहां है, तो प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल क्या ही बताएंगे, जिनमें बोलने की हिम्मत तक नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि तेजस्वी यादव किस "ग्रह" पर हैं। व्यंग्य करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद बिहार के लिए एक “ग्रह" बन चुके हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के 20 दिन बाद 4 दिसंबर को तेजस्वी यादव यूरोप घूमने निकले हैं। इस ट्रिप में उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी उनके साथ हैं। तेजस्वी यादव ने 3 दिन का विधानसभा सत्र भी छोड़ दिया था।