बिहार सरकार ने दो मंत्रियों के बंगले में बड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अब 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहेंगे। सरकार ने निशांत कुमार को 5 देशरत्न मार्ग वाला बंगला आवंटित किया है। यह बंगला पहले उपमुख्यमंत्री रहते हुए सम्राट चौधरी को मिला था। वहीं 2 देशरत्न मार्ग वाला बंगला मंत्री राम कृपाल यादव को दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहेंगे। निशांत कुमार को पहले 2 देशरत्न मार्ग का बंगला अलॉट किया गया था, लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। पहले इस बंगला में सम्राट चौधरी रहते थे। डिप्टी सीएम रहते हुए यह बंगला सरकार ने सम्राट चौधरी को आवंटित किया था। सीएम सम्राट चौधरी ने 5 देश रत्न मार्ग बंगला खाली कर दिया था। इसके बाद ये बंगला किसी को अलॉट नहीं हुआ था। अब इस बंगले में निशांत कुमार रहेंगे। निशांत कुमार के नाम इस बंगले का आवंटन हुआ है।
निशांत कुमार को पहले 2 देशरत्न मार्ग का बंगला अलॉट किया गया था, लेकिन अब उन्हें 5 देश रत्न मार्ग बंगला अलॉट किया गया है। अब 2 देशरत्न मार्ग बंगला मंत्री राम कृपाल यादव को आवंटित कर दिया गया है। मंत्री राम कृपाल यादव अब 2 देशरत्न मार्ग वाले बंगले में रहेंगे। इस तरह सम्राट सरकार ने अपने दो मंत्रियों के बंगले में बदलाव किया है।
बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को 5 देश रत्न मार्ग का बंगला देने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन उन्होंने इस बंगले में रहने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बिहार सरकार में दूसरे उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को यह बंगला ऑफ़र किया गया। हालांकि उन्होंने भी इस बंगले को लेने से इनकार कर दिया और अपने पुराने बंगले में ही रहने की बात कही। ऐसे में अब यह बंगला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को अलॉट किया गया है।