'जंतर-मंतर तो झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है' रोहिणी आचार्य बोली-'झांसाराम जी' झोला उठाकर खिसकने के लिए तैयार रहिए

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) के विरोध में विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है और कहा है कि जंतर-मंतर तो झांकी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) के विरोध में विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन जारी है। सीजेपी भी प्रोटेस्ट कर रही है। वहीं आज यानि सोमवार को दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। राहुल गांधी ने बताया कि आज वे और INDIA ब्लॉक के सांसद सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और याचिका दायर करेंगे। इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है और कहा है कि जंतर-मंतर तो झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है। 

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-जंतर-मंतर तो झांकी है, पूरा देश अभी बाकी है"..वोट के अधिकार, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की जारी जंग में शामिल सभी साथियों को सलाम .. प्रणाम..साथियों ..अंजाम की परवाह किए बिना इस लड़ाई को मुकाम तक पहुँचाना है। अपने बुलंद हौसलों से इस अंधी-बहरी हुकूमत को घुटनों पर लाना है। वोट-लुटेरी, दमनकारी मोदी सरकार एवं मोदी के पालतू ज्ञानेश कुमार को हर हाल में यह समझाना है कि : "देश ने ले ली अंगड़ाई है, वोट के लूटेरों अब कुर्सी छोड़ने में ही तुम्हारी भलाई है!"

इंकलाब ज़िंदाबाद

हर आंदोलनकारी साथी ज़िंदाबाद

संविधान हमारा ज़िंदाबाद

हिंदुस्तान हमारा ज़िंदाबाद

वहीं एक अन्य ट्वीट में रोहिणी आचार्य ने लिखा है-वोट चोरों के सरगना "झांसाराम जी"...देश का मिजाज अब पूरी तरह से बदल चुका है, आप झोला उठाकर खिसकने के लिए तैयार रहिए ..झांसाराम जी ..माहौल तो अब कुछ ऐसा बन चुका है कि खुद के बुने हुए 'झांसे, फरेब और वोट चोरी' के जाल में आप खुद ही बुरी तरह से उलझ और फंस चुके हैं .. इसलिए, लोकतंत्र के चीरहरण के पाप से भरा अपना झोला अपने सिर पर लादिए और बिना कोई नयी मक्कारी, नौटंकी या ड्रामा किए पतली गली पकड़िए और खुद को खुद ही धिक्कारते हुए निकल लीजिए।