एनडीए के अहम घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपनी पार्टी के जिला अध्यक्षों की सूची को जारी कर दिया है। पार्टी की तरफ से बिहार में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों की सूची को प्रकाशित कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और दिनारा के विधायक आलोक कुमार सिंह ने जिला अध्यक्षों की सूची को जारी किया। खास बात यह कि पार्टी के द्वारा जारी किए गए 41 जिला अध्यक्षों में कुशवाहा टाइटल के एक-दो नहीं बल्कि 24 जिला अध्यक्ष हैं। इन 41 जिलों में दो सांगठनिक जिले भी शामिल हैं।
पार्टी के द्वारा जारी सूची के अनुसार पटना जिले में दो अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिनमें पटना ग्रामीण की जिम्मेदारी राघवेंद्र कुशवाहा को दी गई है। जबकि पटना महानगर मोहम्मद खुर्शीद अहमद अध्यक्ष बनाए गए हैं। बाढ़ सांगठनिक जिला की जिम्मेदारी पंकज कुमार को दी गई है। इसी प्रकार पश्चिमी चंपारण के जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा बनाए गए हैं। जबकि बगहा सांगठनिक जिला के अध्यक्ष राजेश राम हैं। सीतामढ़ी में महेंद्र सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि मुजफ्फरपुर में रामेश्वर सिंह कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई है। वैशाली के जिला अध्यक्ष लालदेव राम बनाए गए हैं। वहीं शिवहर के जिला अध्यक्ष कल्याण पटेल बनाए गए हैं। पूर्वी चंपारण में अभी जिला अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है। इसी प्रकार मधुबनी के जिला अध्यक्ष रंजीत कामत होंगे। दरभंगा के यदुवीर कुशवाहा। समस्तीपुर के निशांत सिंह कुशवाहा, सिवान के रिजवान अहमद, गोपालगंज में अरविंद कुशवाहा, सारण में अशोक कुशवाहा, लखीसराय में विनोद कुशवाहा, बेगूसराय में दिलीप कुशवाहा, शेखपुरा में देवन कुशवाहा, खगडिया में परमानंद सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं।
मुंगेर में बंटी कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भागलपुर प्रमंडल में भागलपुर जिले का अध्यक्ष सुमन कुमार प्रसून को बनाया गया है। जबकि बांका के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मंटू होंगे। पूर्णिया प्रमंडल में पूर्णिया जिले के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, किशनगंज में मोहम्मद मुख्तार आलम, अररिया विभाष चंद्र कुशवाहा और कटिहार के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद होंगे। कोशी प्रमंडल में सहरसा में अर्चना आनंद, मधेपुरा में रविशंकर कुमार उर्फ पिंटू कुशवाहा, सुपौल धर्मपाल कुमार, गया जी में राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा, अरवल राम अयोध्या सिंह उर्फ पुटुस कुशवाहा, औरंगाबाद अरुण कुशवाहा, जहानाबाद पिंटू कुशवाहा और नवादा में विनय कुशवाहा जिला अध्यक्ष होंगे। जबकि नालंदा में सोनू कुशवाहा, भोजपुर में रोहित कुशवाहा, रोहतास कपिल कुशवाहा और कैमूर में राजकुमार कुशवाहा जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। बक्सर अभी रिक्त है।