राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता और पार्टी के बड़े चेहरे माने जाने वाले मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस्तीफे के बाद अटकलें तेज है कि मृत्युंजय तिवारी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मृत्युंजय तिवारी ने भी कहा है कि जहां मान-सम्मान मिलेगा वहां जाने में क्या दिक्कत है। बीजेपी की ओर से उन्हें खुला आमंत्रण भी मिला है। इस बीच भाजपा नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इस्तीफा देने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने राजद के प्रधान महाचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात भी की। इस मुलाकात के बाद भी मृत्युंजय तिवारी अपने स्टैंड पर कायम हैं और कहा है कि वह अब राजद में नहीं जाने वाले हैं।
बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच भाजपा प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने राजद से इस्तीफा दे चुके मृत्युंजय तिवारी को खुला आमंत्रण दिया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने उन्हें पार्टी में आने का न्योता दिया है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के कैलाश विजयवर्गीय, अश्विनी चौबे, मनोज तिवारी समेत कई कई सीनियर लीडरों के साथ उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। भाजपा प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि मृत्युंजय तिवारी ने राजद को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा। डिबेट में साथ आते थे तो पूरी ईमानदारी, मजबूती और बेबाकी से पार्टी का पक्ष रखते हैं। ऐसे लोगों का राजद में अपमान किया जाना बहुत दुखद है। ऐसे कर्मठ नेता का हर जगह स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी में आते हैं तो उनका दिल से स्वागत है।
मृत्युंजय तिवारी के भाजपा नेताओं के साथ पूर्व से अच्छे संबंध रहे हैं। कई मौकों पर वे बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ देखे जाते रहे हैं। उन मुलाकातों की तस्वीरें भी वे साझा करते रहे हैं। भाजपा जाने की अटकलों के बीच भाजपा नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। जिसमें वह भारतीय जनता पार्टी के कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्रीअश्विनी चौबे और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी समेत कई कई सीनियर लीडरों के साथ नजर आ रहे हैं।
इस्तीफा देने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने राजद के प्रधान महाचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात भी की। बताया जा रहा है कि मृत्युंजय तिवारी को खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मिलने के लिए बुलाया है। मिली जानकारी के अनुसार मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफा देने के बाद पार्टी की तरफ से उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया है। इस्तीफा देने के बाद मृत्युंजय तिवारी ने राजद के प्रधान महाचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुलाकात भी की। इस मुलाकात के बाद सिद्दीकी ने मृत्युंजय तिवारी को पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता भी बताया। बताया जा रहा है कि सिद्दीकी ने ही तिवारी को लालू प्रसाद यादव से मिलने की सलाह दी।
बता दें कि गुरुवार की दे शाम राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख प्रवक्ता और पार्टी के बड़े चेहरे माने जाने वाले मृत्युंजय तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सम्मान नहीं मिलने और अपनी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। मृत्युंजय तिवारी लंबे समय तक मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं। मृत्युंजय तिवारी पिछले कुछ समय से संगठन में अपनी भूमिका को लेकर असंतुष्ट थे। उन्हें लगता था कि पार्टी में उनके अनुभव और योगदान के अनुरूप सम्मान नहीं मिल रहा है।