RJD सांसद सुधाकर सिंह का तंज, बोले- भाजपा तो अब राजद की नकल कर रही है?

राष्ट्रीय जनता दल के भीतर नेतृत्व परिवर्तन और तेजस्वी यादव को पूरी तरह कमान सौंपे जाने की अटकलों के बीच बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

राष्ट्रीय जनता दल के भीतर नेतृत्व परिवर्तन और तेजस्वी यादव को पूरी तरह कमान सौंपे जाने की अटकलों के बीच बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। रोहतास जिले के दिनारा में विधानसभा स्तरीय राजद कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि तेजस्वी यादव पहले से ही पार्टी के सर्वमान्य और सर्वस्वीकृत नेता हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि राजद की राष्ट्रीय परिषद जो भी निर्णय लेगी, वह पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्वीकार होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि तेजस्वी यादव में पार्टी ने पहले ही सभी अधिकार समाहित कर दिए हैं। वर्ष 2015 से ही वे राजद के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी रहे हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई बड़े चुनाव मजबूती से लड़े हैं। अगर तेजस्वी यादव पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं, तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

भाजपा द्वारा युवा नेतृत्व को आगे लाने की कवायद पर कटाक्ष करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि भाजपा आज उसी रास्ते पर चल रही है, जिस पर राजद सालों पहले चल चुका है। उन्होंने कहा कि राजद ने बहुत पहले ही युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए तेजस्वी यादव को कमान सौंप दी थी। आज भाजपा जिस युवा नेतृत्व की बात कर रही है, उसे राजद वर्षों पहले जमीन पर उतार चुका है। भाजपा क्या करती है और क्या नहीं करती है, यह उसका आंतरिक मामला है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद सुधाकर सिंह ने दिनारा में राजद के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

इस मौके पर राजद युवा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, विधान पार्षद अशोक पांडे, जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
11 सितंबर 2026, 8:08 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
11 सितंबर 2026, 7:58 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
11 सितंबर 2026, 7:06 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
11 सितंबर 2026, 6:53 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
11 सितंबर 2026, 6:38 PM