एनडीए के अहम घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची को जारी कर दिया है। पार्टी की तरफ से विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के मनोनयन की भी सूची को जारी किया गया है।
शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा के विधायक आलोक सिंह ने इस सूची को जारी किया। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रवक्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया है।
जारी सूची के अनुसार पार्टी में राम पुकार सिंह, बृजेंद्र कुमार पप्पू, नितिन भारती, कुमार पाटलिपुत्र सिंह सुशील, रजनीश कुमार, सिम्मी कुमारी और स्मृति कुमुद को प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। जबकि प्रमोद सिंह राजपूत मीडिया प्रभारी होंगे। वहीं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक राम बनाए गए हैं। जबकि अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद बनाए गए हैं। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंदन यादव मनोनीत किये गये हैं, जबकि महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्मृति कुमुद को बनाया गया है।
जारी सूची के अनुसार छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनीश मौर्य, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संतोष गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टर दीपक कुशवाहा, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के संतोष गोंड, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उमाशंकर जायसवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के डॉक्टर अनिल कुमार, विधि प्रकोष्ठ के रत्नाकर पांडे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जुल्फिकार अहमद, पंचायती राज प्रकोष्ठ के शिवेंद्र कुमार जीसु तथा अनुशासन समिति के अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह मनोनीत किए गए हैं।