सिवान : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार सिवान पहुंचे। यहां एक आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एनडीए समर्थित उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान सीवान की सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
NDA समर्थित उम्मीदवार आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई
इस दौरान सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से सभी नेताओं ने एनडीए समर्थित उम्मीदवार आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। प्रेसवार्ता में सीवान की सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा सहित तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शिक्षक निर्वाचन को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए एनडीए नेताओं ने अपने उम्मीदवार के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश की।
सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट