कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ नितिन नवीन ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात' बोले-एक सूत्र में जोड़ने वाला जन-आंदोलन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बांकीपुर विधानसभा के कदमकुआं मंडल स्थित बरनवाल भवन में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बांकीपुर विधानसभा के कदमकुआं मंडल स्थित बरनवाल भवन में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी, विधानपार्षद संजय मयूख, विधानपार्षद तरुण कुमार, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु ,वार्ड पार्षद आशीष सिन्हा,मंडल अध्यक्ष अनिकेत कुमार सहितबड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे

‎कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर जवानों के अद्वितीय साहस और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों, विज्ञान एवं अंतरिक्ष में भारत की प्रगति, 'वोकल फॉर लोकल' और पारंपरिक हस्तशिल्प के संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि 'मन की बात' आज देश के करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने वाला सशक्त जन-आंदोलन बन चुका है, जो राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

‎कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे नवाचारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देश और दुनिया के लोगों तक पहुँचाने का कार्य किया है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं, नवप्रवर्तकों और जनभागीदारी से जुड़े प्रयासों को नई पहचान और वैश्विक मंच मिला है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने पहले 'कैच द रेन' अभियान के माध्यम से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया, उसी प्रकार इस बार हैंडलूम और खादी को बढ़ावा देने का उनका आह्वान भी देश के पारंपरिक उद्योगों को नई पहचान देगा। 

‎उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में खादी और हैंडलूम भारत की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेंगे। ‎नितिन नवीन ने कहा कि बिहार सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में भी खादी, हथकरघा और स्थानीय उत्पादों को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। ‎उन्होंने कहा कि बांकीपुर के अपने परिवार, अभिभावकों और लोहानीपुर के उन लोगों के बीच बैठकर 'मन की बात' सुनना उनके लिए भावनात्मक और सुखद अनुभव रहा, क्योंकि इसी क्षेत्र में उनका बचपन बीता है।

‎‎उन्होंने कहा कि आज भारत खेल, संस्कृति, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 'वोकल फॉर लोकल' की भावना और युवाओं की ऊर्जा देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत का युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माता बनेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।