PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य के जन वितरण प्रणाली यानी PDS विक्रेताओं की मांगों को लेकर सरकार को पत्र लिखा है। तेजस्वी यादव ने सरकार से PDS विक्रेताओं की 8 सूत्री मांगों पर तत्काल और समयबद्ध फैसला लेने की अपील की है

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य के जन वितरण प्रणाली यानी PDS विक्रेताओं की मांगों को लेकर सरकार को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर PDS विक्रेताओं की आर्थिक, प्रशासनिक और तकनीकी समस्याओं के समाधान की मांग की है। तेजस्वी यादव ने सरकार से PDS विक्रेताओं की 8 सूत्री मांगों पर तत्काल और समयबद्ध फैसला लेने की अपील की है।

तेजस्वी यादव ने PDS विक्रेताओं को गुजरात की तर्ज पर 30 हजार मानदेय देने की मांग की है। वहीं झारखंड की तर्ज पर अनुकंपा नियुक्ति की समय-सीमा खत्म करने की मांग। 6 माह से एक साल तक लंबित कमीशन का तत्काल भुगतान करने की मांग। चुनाव से पहले घोषित 47 बढ़े कमीशन का भुगतान करने की मांग। BSFC गोदामों में कथित घटतौली और अनियमितता पर कार्रवाई की मांग। ई-पॉस, सर्वर और माप-तौल की तकनीकी समस्याओं का रियल टाइम समाधान की मांग और PDS विक्रेताओं पर अनावश्यक प्रशासनिक दबाव और दंडात्मक कार्रवाई रोकने की सरकार से मांग की है। 

पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, बड़ी बातें / पॉइंटर्स

🔴₹30 हजार मासिक मानदेय की मांग

गुजरात की तर्ज पर बिहार के PDS विक्रेताओं को न्यूनतम ₹30,000 प्रतिमाह निश्चित मानदेय देने की मांग।

🔴अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान

झारखंड की तर्ज पर अनुकंपा नियुक्ति की समय-सीमा समाप्त कर पात्र आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग।

🔴 लंबित कमीशन का भुगतान

पिछले 6 महीने से एक साल तक लंबित कमीशन का तत्काल भुगतान करने को कहा।

🔴कमीशन में ₹47 की बढ़ोतरी लागू हो

विधानसभा चुनाव से पहले PDS विक्रेताओं के कमीशन में ₹47 की वृद्धि की घोषणा का जिक्र करते हुए इसे तत्काल लागू करने और बकाया भुगतान की मांग।

🔴BSFC गोदामों की शिकायतों पर कार्रवाई

बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदामों में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितता और घटतौली की शिकायतों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग।

🔴ई-POS और सर्वर की समस्या का रियल टाइम समाधान

माप-तौल, घटतौली, ई-पॉस मशीन और सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने की मांग।

🔴अनावश्यक प्रशासनिक दबाव पर रोक

PDS विक्रेताओं पर अनावश्यक प्रशासनिक दबाव और दंडात्मक कार्रवाई रोककर जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने की मांग।

🔴नियमित त्रिपक्षीय बैठक हो

सरकार, विभागीय अधिकारियों और फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच नियमित त्रिपक्षीय बैठक आयोजित करने की मांग।

तेजस्वी यादव ने पत्र में कहा कि PDS विक्रेता गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने वाली सार्वजनिक वितरण व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने सरकार से सभी 8 मांगों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल सकारात्मक और समयबद्ध निर्णय लेने की अपील की।




Trending News

प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
9 सितंबर 2026, 1:33 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
9 सितंबर 2026, 1:11 PM
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
9 सितंबर 2026, 12:47 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
9 सितंबर 2026, 12:31 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
9 सितंबर 2026, 11:59 AM