पटना में वैलेंटाइन डे पर हिंदू शिव भवानी सेना का विरोध, पार्क में कपल्स को बांटी हनुमान चालीसा

पटना में वैलेंटाइन डे को लेकर माहौल गरमा गया है। हिंदू शिव भवानी सेना ने 14 फरवरी के मौके पर विरोध प्रदर्शन किया और शहर के अलग-अलग इलाकों में पोस्टर लगाकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

पटना में वैलेंटाइन डे को लेकर माहौल गरमा गया है। हिंदू शिव भवानी सेना ने 14 फरवरी के मौके पर विरोध प्रदर्शन किया और शहर के अलग-अलग इलाकों में पोस्टर लगाकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। संगठन के कार्यकर्ता बुद्धा स्मृति पार्क पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में कपल्स मौजूद थे। वहां कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ों को हनुमान चालीसा बांटी। कुछ जगहों पर जोड़ों के हाथ छुड़वाकर उन्हें हनुमान चालीसा थमाई गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार शिव रुद्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वैलेंटाइन डे का कोई स्थान नहीं है। उनका कहना है कि यदि समाज में अश्लीलता फैलाने या तथाकथित लव जिहाद को बढ़ावा देने की कोशिश की गई तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार के सभी सार्वजनिक स्थानों पर उनके कार्यकर्ताओं की नजर है और वे पार्कों में जाकर प्रेमी जोड़ों को हनुमान चालीसा वितरित कर रहे हैं।

हिंदू शिव भवानी सेना की ओर से शहर में लगाए गए पोस्टरों में सख्त संदेश लिखे गए हैं। एक पोस्टर में लिखा है, “जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना।” वहीं दूसरे पोस्टर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के बजाय पुलवामा के शहीदों को नमन दिवस के रूप में मनाने की अपील की गई है। संगठन का कहना है कि वैलेंटाइन वीक भारतीय संस्कृति के खिलाफ है और इससे समाज में अश्लीलता बढ़ती है।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क, कॉलेज परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाए। शहर में इन पोस्टरों के सामने आने के बाद बहस छिड़ गई है और लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Trending News

प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
9 सितंबर 2026, 1:33 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
9 सितंबर 2026, 1:11 PM
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
9 सितंबर 2026, 12:47 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
9 सितंबर 2026, 12:31 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
9 सितंबर 2026, 11:59 AM