पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य बने अनंत सिंह, बोले- ई सब हम जानबे नहीं करते

बिहार की राजनीति में नए फाइनेंशियल इयर की शुरुआत से पहले प्रशासनिक पहल की गई. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद 19 अलग-अलग समितियों का गठन कर दिया गया

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Apr 02, 2026, 11:44:00 AM

बिहार की राजनीति में नए फाइनेंशियल इयर की शुरुआत से पहले प्रशासनिक पहल की गई. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद 19 अलग-अलग समितियों का गठन कर दिया गया. इसमें से मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया.

यह जिम्मेदारी मिलने के बाद मीडिया ने उनसे बातचीत की. अनंत सिंह से पूछा गया कि उन्होंने पर्यावरण को लेकर क्या कुछ सोचा है. इस पर अनंत सिंह ने कहा, ‘ई सब हम कुछ जानबे नहीं करते हैं. हम क्या बने हैं, क्या नहीं बने हैं. कुछ पता नहीं.’ अनंत सिंह मुखर होकर जवाब देने के लिए भी जाने जाते हैं. ऐसे में कैमरे पर उनका यह बयान चर्चा में आ गया है.

जानकारी के मुताबिक, इन बिहार विधानसभा की 19 समितियों का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक रहेगा. इसमें बाहुबली छवि वाले नेताओं को जगह दी गई. अनंत सिंह के अलावा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से जुड़ी समिति का चेयरमैन बनाया गया है. इसके अलावा भी कई चर्चित चेहरे भी इस समिति में शामिल हैं.