अफसर-मंत्री के बेटे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे, थाना, ब्लॉक और अंचल..सम्राट चौधरी के भाषण की 10 बड़ी बातें

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर जमकर बरसे। वहीं राज्य में रोजगार, महिला सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था को लेकर भी बड़े ऐलान किए।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर जमकर बरसे। वहीं राज्य में रोजगार, महिला सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था को लेकर भी बड़े ऐलान किए। सम्राट चौधरी ने उम्र, नाम और डिग्री को लेकर उठ रहे सवालों का भी खुलकर जवाब दिया। जबकि सीएम ने कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए महिलाओं के प्रति गलत नजर उठाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। लालू यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा वहीं नीतीश कुमार की खूब तारीफ भी की।  

विधानसभा में सम्राट चौधरी के भाषण की 10 बड़ी बातें 

  1. सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार ऐसी व्यवस्था करेगी कि अफसर और मंत्री का बेटा खुद सरकारी स्कूल में पढ़ने जाए।
  2. सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य के हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज खोला जाएगा।
  3. सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों को भरोसा दिया है कि उनकी सरकार में थाना, ब्लॉक और अंचल पर सीधे सीएमओ से नजर रखी जाएगी।
  4. सम्राट चौधरी ने अपनी उम्र को लेकर हो रहे विवाद पर सदन में कहा कि अगर वो नाबालिग होते तो पुलिस उनको जेल नहीं, बाल सुधार गृह भेजती।
  5. मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में राज्य में 1.36 लाख करोड़ रुपये का निजी निवेश आया है और अगले एक साल में इसे बढ़ाकर 5 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
  6. सीएम बोले-नीतीश कुमार को कोई नहीं हटा सकता। नीतीश कुमार को कोई नहीं हटा सकता। नीतीश कुमार को ना राजनीति से और ना दिल से कोई हटा सकता है। नीतीश कुमार इच्छा शक्ति वाले नेता हैं।  
  7. सरकार बिहार को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और ‘ट्रिपल सी’ (क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म) पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। 
  8. लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार के 22 सदस्यों को जबरन जेल में डाला गया था, लेकिन उन्होंने निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की. 
  9. सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर लालू यादव जेल नहीं भेजते तो वो राजनीति में नहीं आते।
  10. सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार नहीं होते तो लालू यादव नेता नहीं बन पाते। विधायक बन जाते, नेता नहीं बनते। 
  11. लालू यादव के पहली बार सीएम बनने की याद दिलाते हुए सम्राट चौधरी बोले-आरएसएस के सामने घुटना टेकने के बाद ही लालू यादव को पहली बार हल्दी लगा था।