मोकामा के विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने गुरुवार सुबह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीतीश कुमार से मिलने अनंत सिंह उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं की इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज है। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत की खबर है। मुलाकात की तस्वीरें और जानकारी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर नीतीश कुमार का अभिवादन किया, जिसे नीतीश कुमार ने भी हाथ जोड़ते हुए स्वीकार किया।
दरअसल अनंत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात की जो तस्वीरों आई हैं उसमें दोनों नेता मुस्कुराते दिख रहे हैं। अनंत सिंह हाथ जोड़कर नीतीश कुमार का अभिवादन कर रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार भी मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार करते दिख रहे हैं। अनंत सिंह लगातार नीतीश कुमार के प्रति अपना समर्थन और सम्मान सार्वजनिक रूप से जाहिर करते रहे हैं। नीतीश कुमार और अनंत सिंह के बीच हुई अहम मुलाकात इस मुलाकात को लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज है।
अनंत सिंह की नीतीश कुमार से मुलाकात के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। बिहार की राजनीति में इस मुलाकात को लेकर हलचल बढ़ गई है। मुलाकात को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि माना जा रहा है कि अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर नीतीश कुमार से बातचीत की। क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।
मोकामा के विधायक के रूप में अनंत सिंह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात को मोकामा विधानसभा क्षेत्र के विकास और वहां से जुड़े मुद्दों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनंत सिंह लंबे समय से नीतीश कुमार की राजनीतिक भूमिका और उनके कार्यों की तारीफ करते रहे हैं। अनंत सिंह कई बार सार्वजनिक मंचों और मीडिया के सामने यह कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार ने बिहार को नई गति दी और विकास की नई कहानी लिखी।
बता दें कि हाल ही में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण भी अनंत सिंह खूब चर्चा में रहे थे। अनंत सिंह ने यहां तक कहा था कि नीतीश कुमार को जबरदस्ती मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया गया। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, अनंत सिंह ने अपने कई बयानों में यह स्पष्ट किया है कि नीतीश कुमार के प्रति उनके मन में सम्मान है और वह बिहार के विकास में उनके योगदान को महत्वपूर्ण मानते हैं।