मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले चरण की समृद्धि यात्रा समाप्त करने के बाद आज से दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत मिथिलांचल से करेंगे. मधुबनी जिले को मुख्यमंत्री आज 391 करोड़ की योजनाओं का तोहफा देंगे
मुख्यमंत्री 298 करोड़ की लागत से 101 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे तो वहीं 93 करोड़ की लागत से 294 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन और शिलान्यास के साथ मुख्यमंत्री विकास योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे और समीक्षा भी साथ ही लोगों से संवाद भी करेंगे.
मधुबनी में समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी तैयारी कर ली गई है. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ सभी स्थानीय सांसद विधानमंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.
पहले चरण की मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा 16 जनवरी से 24 जनवरी तक चली, जिसमें मुख्यमंत्री ने नौ जिलों की यात्रा की है. पहले चरण की समिति यात्रा में मुख्यमंत्री ने सभी नौ जिलों को सैकड़ो करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया है.