नितिन नबीन बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, शाह भी मौजूद, एयरपोर्ट पर लगे जय श्रीराम के नारे

बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. उनके स्वागत करने दिल्ली के मुख्यमंत्री, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली के सभी सांसद, और सभी मंत्री मौजूद रहे।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Dec 15, 2025, 3:52:00 PM

बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. उनके स्वागत करने दिल्ली के मुख्यमंत्री, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली के सभी सांसद, और सभी मंत्री मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगे। वो बीजेपी मुख्यालय के लिए निकल गए हैं। शाह भी बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं।

दिल्ली बीजेपी दफ्तर में लंच को लेकर लिट्टी-चोखा, पूड़ी सब्जी, दही-चूड़ा और मखाने की खीर बनाई जा रही है।

बता दें कि बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी।

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बाद नितिन नबीन ने सोमवार को पटना के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वो अपने पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

नितिन नबीन सोमवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट से 8.25 बजे की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन उनकी फ्लाइट 4 घंटे लेट हो गई है। वो दोपहर 1 बजे दिल्ली पहुंचे।