नितिन नवीन का नामांकन भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति का बड़ा उदाहरण : संजय सरावगी ‎

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया।

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी इसे भाजपा में नए युग की शुरुआत बता रहे हैं। 

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज कहा कि आज का दिन पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।  

‎उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत संगठनात्मक ढांचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करने वाली पार्टी है। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज नामांकन हुआ और मंगलवार को  इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी, और भाजपा को नया अध्यक्ष मिलेगा। यह पूरे संगठन के लिए गर्व का पल होगा।  

‎उन्होंने कहा, "भाजपा न किसी एक जाति की बल्कि एक परिवार की पार्टी है। यह पल भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति का बड़ा उदाहरण है। एक समर्पित कार्यकर्ता का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे संगठन के लिए सम्मान की बात है।"

‎उन्होंने कहा कि  वंशवाद की राजनीति में, सिर्फ परिवार के सदस्यों को ही चुना जाता है जबकि भाजपा का हर कार्यकर्ता भाजपा परिवार का हिस्सा माना जाता है।

‎‎उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रक्रिया भाजपा की उस परंपरा को दिखाती है जिसमें मेहनत और समर्पण के दम पर कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।  

‎बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विश्वास जताते हुए कहा कि नितिन नवीन, जो कार्यकर्ताओं के चहेते हैं, पार्टी के एक मजबूत और काबिल राष्ट्रीय अध्यक्ष साबित होंगे। वे पटना के रहने वाले हैं, जिससे हमारी खुशी और भी बढ़ जाती है। 

‎उन्होंने कहा, "आज का दिन भारत की राजनीति में बड़ा दिन है लेकिन बिहार के लिए  सबसे बड़ा दिन है।  यह पल देश की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक पल है।"

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
11 सितंबर 2026, 8:08 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
11 सितंबर 2026, 7:58 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
11 सितंबर 2026, 7:06 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
11 सितंबर 2026, 6:53 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
11 सितंबर 2026, 6:38 PM