नितिन नबीन का होली मिलन समारोह, दो दिवसीय दौरे पर कल आ रहे पटना

हर साल की तरह इस साल भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन होली अपने विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में मनाएंगे

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 02, 2026, 6:39:00 PM

हर साल की तरह इस साल भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन होली अपने विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में मनाएंगे। होली मनाने के लिए नितिन नबीन कल यानि 3 मार्च को दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना आ रहे हैं। उनके पटना आगमन की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ता काफी खुश हैं। पटना एयरपोर्ट पर कल वो अपने नेता के स्वागत में मौजूद रहेंगे। उनके स्वागत की तैयारी जोर शोर से चल रही है।

नितिन नवीन ने होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया है। जिसको लेकर वो बिहार आ रहे हैं। कल ही नितिन नवीन का होली मिलन है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है । 

उसके बाद होली के अगले दिन 5 मार्च को वो दिल्ली लौट जाएंगे। होली में नितिन नबीन के पटना आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वो अपने नेता के स्वागत में जुटे हुए हैं। 3 मार्च को नितिन नबीन का पटना एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत होगा। ढोल-नगारों, रंग-अबीर और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी है। 

नितिन नवीन मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। उनका जन्म 23 मई 1980 को हुआ था। उन्हें पार्टी ने जनवरी 2026 से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार (2006-2025) विधायक चुने गए। नितिन नवीन कई बार बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। वे सड़क निर्माण और शहरी विकास जैसे विभागों का कार्यभार संभाल चुके हैं।