मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर के अवसर पर विभिन्न जगहों का किया भ्रमण, लोगों से मुलाकात कर दी बधाई एवं शुभकामनायें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ईद-उल-फितर के अवसर पर खानकाह-मुजीबिया फुलवारीशरीफ जाकर वहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह आयतुल्ला कादरी से मुलाकात कर उनकी दुआयें ली

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 21, 2026, 3:31:00 PM

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ईद-उल-फितर के अवसर पर खानकाह-मुजीबिया फुलवारीशरीफ जाकर वहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह आयतुल्ला कादरी से मुलाकात कर उनकी दुआयें ली और ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह-ए-मुनएमिया पहुंचकर वहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह शमीमुद्दीन अहमद मुनअमी के साथ मिलकर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की दुआ की। साथ ही वहां मौजूद लोगों को ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री तकिया शरीफ, मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह बारगाहे इश्क पहुंचकर वहां के सज्जादा नशीं सैयद शाह ख्वाजा आमिर शाहिद सहित अन्य लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ईद-उल-फितर के अवसर पर विभिन्न जगहों पर भ्रमण के दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।