CM सम्राट के नेतृत्व में आज NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आज यानी नौ अक्टूबर पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की एक बड़ी बैठक जल्द शुरू होने वाली है।

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आज यानी नौ अक्टूबर पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की एक बड़ी बैठक दोपहर 3.30 बजे होने वाली है। पटना के नेक संवाद स्थित लोक सेवक आवास में आयोजन होगा। 23 अक्टूबर को होने वाले बिहार विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों के चुनाव को लेकर रणनीति बनाना और गठबंधन में एकजुटता बनाए रखना है।

सभी विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों को बुलाया गया है

इस बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), हम और रालोमो सहित एनडीए के सभी विधायक, एमएलसी और उपलब्ध सांसद शामिल हो रहे हैं। एमएलसी चुनाव के दौरान कुछ सीटों पर गठबंधन के भीतर उपजे घमासान और बागी तेवरों को रोकने तथा सभी आठ सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में सहयोगी दलों के नेताओं की मौजूदगी पर नजर रहेगी। साथ ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और विधायक अनंत सिंह पर भी सबकी नजर  रहेंगी। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए साझा रणनीति बनेगी।