मंत्री संजय सिंह के खिलाफ साजिश का हुआ पर्दाफाश, छत्तीसगढ़ कोर्ट ने वापस मंगवाया वारंट

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां संजय सिंह के खिलाफ जारी वारंट को कोर्ट ने वापस मंगा लिया है। बताया जा रहा है कि यह वारंट गलत तथ्यों के आधार पर जारी कराया गया था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा था।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 26, 2026, 2:48:00 PM

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां संजय सिंह के खिलाफ जारी वारंट को कोर्ट ने वापस मंगा लिया है। बताया जा रहा है कि यह वारंट गलत तथ्यों के आधार पर जारी कराया गया था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा था।

इस मुद्दे को लेकर मंत्री संजय सिंह लगातार विपक्ष के निशाने पर थे। विपक्ष आरोप लगा रहा था कि कानून व्यवस्था को लेकर सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। वहीं, मंत्री की छवि पर भी सवाल खड़े किए जा रहे थे।

लेकिन अब कोर्ट के इस फैसले ने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है। कोर्ट ने वारंट को तुरंत प्रभाव से वापस मंगाने का आदेश दिया।

इस फैसले के बाद मंत्री संजय सिंह को बड़ी राहत मिली है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस फैसले के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर आगे क्या राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आती है और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती 

कोर्ट के इस फैसले के बाद मुकेश रौशन के दावे को लोग साजिश बता रहे है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि ये विपक्ष की ओछी साजिश है। हालांकि पहले ही मंत्री ने इस मामले पर सफाई दे दी थी, लेकिन अब कोर्ट के वारंट वापस लेने के बाद मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि मंत्री संजय को राजनीतिक साजिश के तहत फसाने कि कोशिश हुई थी।